फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंद मकान के ताले चटकाकर चोरों ने किया सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ

Tue, 11 Jun 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के आजाद नगर स्थित एक बंद मकान में चोरों ने ताले चटकाकर सोने-चांदी के आभूषणों सहित हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस वारदात की जानकारी मकान मालिक की मां को लगी जब वह सुबह पूजा के लिए मंदिर जा रही थी। फोन पर मकान मालिक को चोरी की वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर निवासी वीरेंद्र तंवर ने बताया कि सह अपने बेटे को दवाई दिलाने के लिए परिवार सहित गुरुग्राम गया था। अगले दिन सुबह छह बजे उसकी मां मंदिर जा रही थी कि उसने देखा कि घर खुला पड़ा है। अंदर सामान बिखरा हुआ है। उसे चोरी का शक हुआ तो उसने बड़े भाई सुरेंद्र सिंह को फोन किया। उसके भाई ने उसे फोन पर इसकी जानकारी दी। वीरेंद्र ने बताया कि उसकी मां घर के सामने वाली गली में छोटे भाई इंद्रजीत के पास रहती है। चोरी की सूचना मिलने के बाद वीरेंद्र तंवर परिवार सहित अपने घर भिवानी वापस लौटा। उसने बताया कि मकान की पहली मंजिल के दो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अंदर वाले कमरे की अलमारी से गहने और नकदी गायब मिली। उसने बताया कि चोर एक सोने का मंगलसूत्र, टॉपस, दो अंगूठी, एक लोकेट, एक नोज पीन, चार जोड़ी पॉजेब, पांच जोड़ी बच्चों के हाथों के कुंडले, दो जोड़ी बच्चों की पॉजेब के अलावा करीब सात हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना किया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें