फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू में 74 एमएम तो कैरू और ढिगावा मंडी क्षेत्र में हुई 10 एमएम बारिश

Fri, 28 Jun 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू/ढिगावा मंडी/लोहारू। जिले में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। भिवानी शहर और तोशाम के बाद वीरवार दोपहर को कैरू और ढिगावा मंडी क्षेत्र में 10 एमएम बारिश हुई। वहीं लोहारू में 74 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। पिछले कई दिनों से सूखाग्रस्त इलाके के किसान बरसात का इंतजार कर रहे थे। बारिश से अब उन्हें फसल बिजाई की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


कैरू देवराला क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में कई दिनों से बारिश का इंतजार था। एक घंटा तक तेज बारिश हुई। इसके चलते गांव की नालियां भी ओवरफ्लो हो गई। बच्चों ने भी पहली बारिश में खूब मस्ती की। कोच मातूराम पायल ने बताया कि भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो हो रहा था। ऐसे में बारिश से लोगों को राहत मिलेगी वहीं किसानों के खेतों में भी सोना बरसेगा।
लोहारू में बारिश के बाद हुआ जलभराव
लोहारू। लोहारू शहर व आसपास के इलाके में डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोहारू के चौक-चौराहों पर जलभराव हुआ।
वीरवार को दोपहर करीब 1:35 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। नायब तहसीलदार संजय पाराशर से मिली जानकारी के अनुसार लोहारू में करीब 74 एमएम बरसात दर्ज की गई है। बारिश के कारण लोहारू के मुख्य बाजार, पंचायती मंदिर, लोक निर्माण विश्राम गृह, बस अड्डे, चौधरी देवीलाल चौक और पुराना शहर के माता चौक सहित कई निचले स्थानों पर बरसाती पानी जमा हो गया। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आगामी बरसाती सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



प्री मानसून की बारिश हो रही है। इस समय किसान अपनी फसलों की बिजाई की तैयारी भी कर रहे हैं। वहीं पहले से बिजाई की गई कपास की फसल में भी इस समय हुई बारिश का फायदा मिलेगा। किसान विशेषज्ञों से सुझाव और निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही प्रमाणित बीजों के साथ ही बिजाई करें।
विज्ञापन


-डॉ विनोद फौगाट कृषि उपनिदेशक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें