भिवानी। राजकीय आईटीआई भिवानी में 28 जून यानि आज से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन किया था केवल उन विद्यार्थियों का ही दाखिला किया जाएगा। सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
विद्यार्थी अपने सभी दस्तावेज साथ ले जाकर अपना दाखिला करवा सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया 4 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच रविवार भी आ रहा है, उस दिन भी दाखिले होंगे। बता दें कि राजकीय आईटीआई भिवानी दाखिले के लिए आवेदन के मामले में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही है। वहीं महिला आईटीआई में सिलाई कढ़ाई कोर्स के जहां पहले केवल दो यूनिट थे अब एक यूनिट और शामिल किया गया है। इसकी मांग काफी समय से हो रही थी।
आवेदन की तिथि भी बढाई थी
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से 7 जून से लेकर 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि तय की गई थी। लेकिन बाद में विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए तारीख को बढ़ाकर 25 जून कर दिया गया था। अब 28 जून से दाखिले शुरू हो गए हैं। दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
पहली मेरिट लिस्ट
सीट अलॉटमेंट - 28 जून
दस्तावेज जांच प्रक्रिया - 28 जून से 2 जुलाई तक
फीस जमा करने की तिथि - 28 जून से 3 जुलाई तक
दूसरी मेरिट लिस्ट
खाली सीटों का ब्योरा - 4 जुलाई
सीट अलाटमेंट - 9 जुलाई
दस्तावेज जांच पड़ताल प्रक्रिया - 9 से 12 जुलाई तक
फीस जमा करने की तिथि - 9 से 13 जुलाई
तीसरी मेरिट लिस्ट
खाली सीटों का ब्योरा - 14 जुलाई
सीट अलॉटमेंट - 18 जुलाई
दस्तावेज जांच पड़ताल प्रक्रिया - 18 से 22 जुलाई
फेस जमा करने की तिथि - 18 से 23 जुलाई
चौथी मेरिट लिस्ट
खाली सीटों का ब्योरा - 24 जुलाई
सीट अलॉटमेंट - 30 जुलाई
दस्तावेज जांच पड़ताल प्रक्रिया - 30 से 5 अगस्त
फेस जमा करने की तिथि - 30 से 6 अगस्त
लड़कियां आईटीआई करने के पश्चात सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में नौकरी प्राप्त कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती हैं। आत्मनिर्भर भारत की ओर पहला कदम भी आईटीआई की छात्राओं ने ही उठाया है। इससे स्वरोजगार को दिन प्रतिदिन बढ़ावा मिल रहा है।
- बलवीर सिंह, प्राचार्य, महिला आईटीआई भिवानी।