फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढिगावा क्षेत्र के गांव मनफरा में है जनसुविधाओं की दरकार

Sat, 09 Nov 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मनफरा की गली में जमा गंदा पानी ।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। क्षेत्र के गांव मनफरा की गलियों में जमा दूषित पानी ग्रामीणों की परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी न होने के गलियों में चलना दूभर हो जाता है। गांव के मंदिर प्रांगण में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर लगे तार इतने ढीले पड़ गए हैं कि वहां से गुजर रहे व्यक्ति का हाथ गलती से ऊपर उठ जाएं तो उन तारों को छु सकता है। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए भी सुविधाओं का अभाव है।
ग्रामीण जिला प्रशासन व सरकार से भी काफी बार अपने गांव में सुविधाओं की मांग रख चुके हैं। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कई बार इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी मांग पत्र सौंपे गए हैं, लेकिन इनकी कमी को अब तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी, लटक रहे बिजली तारों की समस्या मुख्य रूप से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी है। गांव के युवा खेलों के प्रति रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन कोई खेल सुविधा यहां नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से खेल प्रतिभाएं भी दम तोड़ रही हैं।
भुगला से रामस्वरूप की ढाणी तक रास्ता पक्का नहीं है। इसके चलते वहां से आने जाने में काफी परेशानी होती है। रास्ते को पक्का करवाया जाए। गांव में सीवर लाइन ना होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी है। गंदे पानी की निकासी न होने के चलते मच्छर मक्खी ऐसे मौसम में पैदा होते रहते हैं। इससे ग्रामीणों को बीमारियों का भय सताता रहता है। गांव में गंदे पानी की निकासी का समाधान होना चाहिए। अनुसूचित जाति वर्ग की बस्ती से फिरनी तक का रास्ता बनना चाहिए पूरी बस्ती को आने जाने में काफी परेशानी है।
-जयपाल ग्रामीण
गांव में काफी समस्याएं हैं, लेकिन गंदे पानी की निकासी की समस्या मुख्य रूप से बनी है। इस मांग को काफी बार उठाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण भी कई बार इस मांग के चलते अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है। हमारी मांग है कि गांव में गंदे पानी की निकासी हो और कच्चे रास्तों को पक्का कराया जाए। गांव में खेल प्रतिभाओं के लिए कोई कमी नहीं है, लेकिन खेल सुविधाएं नहीं हैं।
- राजबीर ग्रामीण
गांव से ही उभरती खेल प्रतिभाएं हैं। मगर अफसोस की बात है कि ज्यादातर गांव में प्रतिभाएं खेल मैदान खेल का सामान व जिम न होने के कारण हाशिए पर है। गांव का सचिन नाम का लड़का वेट लिफ्टिंग का अच्छा खिलाड़ी है लेकिन गांव में जिम की सुविधा न होने के कारण से वह अपनी खेल प्रतिभा को सही से नहीं निखार पाता है। स्कूल के प्रांगण में छोटे बच्चों के लिए प्रार्थना ग्राउंड कच्चा पड़ा है, जिससे अब ठंडी के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है और रास्ते भी कच्चे हैं। इनको पक्का कराया जाएगा।
विज्ञापन

-राजू, सरपंच मनफरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें