फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी और आपचारिक बालक पुलिस अभीरक्षा में

Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एविटी स्टाफ ईशरवाल की टीम ने 24 घंटे के अंदर गांव रोढा में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी और एक आपचारिक बालक को पुलिस अभीरक्षा में लिया है। 21 जून की रात, गांव रोढा की एक महिला के घर से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी।
विज्ञापन

एविटी स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरोपी सुमित निवासी रोढा को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले में एक आपचारिक बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने चोरी गए सामान में दो सोने की चूड़ी, एक चांदी का कड़ा, एक नाक की तिल्ली, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, चार जोड़ी चांदी की चुटकी, चार जोड़ी चांदी व मनियों की माला, चार चांदी के कडुले, एक सोने का झुमका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें