फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 30 जून से 10 जुलाई तक होगी अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा

Tue, 24 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि जिला चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी और रेवाड़ी के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है, वे सभी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग तिथि और समय अंकित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें