फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूछक देने गया था परिवार, चोरों ने समेटा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कितलाना के एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में नकदी व आभूषण चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव कितलाना निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसकी दो बेटी हैं। दोनों बेटी शादीशुदा हैं। गत छह जून की सुबह 10 बजे वह अपनी पत्नी कमला व बड़ी बेटी मोनिका के साथ छोटी बेटी शोनिका का छूछक देने के लिए घर पर ताला लगाकर गांव पालुवास गया था। उसी शाम साढ़े पांच बजे जब घर पर वापस लौटे तो बाहर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचे तो दो अन्य कमरों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा था। चेक करने पर पाया कि लॉकर से तीन जोड़ी चांदी की पॉजेब, चार जोड़ी चुटकी, तीन चांदी के सिक्के, चांदी की एक अंगूठी, डेढ़ तोला सोने की चैन, दो जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की पतरी व सोने का लॉकेट सहित एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इस संबंध में शिकायत सदर पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और मुआयना किया। सदर पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में रामचंद्र की शिकायत पर नकदी व आभूषण चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें