फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, 3,500 रुपये बरामद

Sat, 30 May 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मिराण स्थित इंडस कंपनी के टावर से बीबीयू चुराने के मामले में स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने शुक्रवार को आरोपी रोहित निवासी आदर्श कॉलोनी खेड़ी, थाना कनीना, जिला महेंद्रगढ़ को तोशाम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी से 3,500 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गांव कोहाड़ निवासी मानसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आरएस सिक्योरिटी में जेडएसओ के पद पर कार्यरत है। 26 सितंबर 2024 को गांव मिराण स्थित इंडस कंपनी के टावर से एक बीबीयू चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के जांच अधिकारी प्रदीप ने टावर चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को तोशाम से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए टावर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,500 रुपये बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें