फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के आगे चादर लगा उखाड़ा शटर, 30 मिनट में ले उड़े 15 लाख के मोबाइल

विज्ञापन
चोरी की घटना की सीसीटीवी फूटेज देखते हुए पुलिस अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हांसी गेट चौक के पुलिस बूथ से महज चंद कदम दूर एक मोबाइल शॉप पर चद्दर गैंग के सात नकाबपोशों ने महज आधे घंटे में करीब 15 लाख कीमत के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर डाला। रविवार सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर इस वारदात को महज एक चोर ने अंजाम दिया, जबकि छह नकाबपोश बदमाश शटर के आगे चादर लगाकर बाहर खड़े रहे। यह पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, हालांकि चोरों ने सीसीटीवी से छेड़छाड़ की भी कोशिश की थी। चोरों की तलाश में सीआईए की टीम भी जुट गई है।
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस के अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब एक साल पहले भी इसी दुकान के अंदर चोर करीब 24 लाख कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे, जिसका आज तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। लगातार दूसरी बार दुकान के अंदर हुई चोरी की वारदात से हांसी गेट के दुकानदारों में रोष है। आक्रोशित हांसी गेट के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी रोष जताया।
हांसी गेट क्षेत्र स्थित रहेजा मोबाइल शॉप संचालक रोहित रहेजा ने बताया कि उसकी दुकान में 17 जनवरी 2019 को करीब 24 लाख कीमत के मोबाइल फोन चोरी हुई थी। उस समय भी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और पुलिस को संदिग्ध चोर की फोटो भी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने महज चार लाख माल चोरी दर्शाया था और आज तक चोर का भी कोई सुराग नहीं लगाया और न ही चोरी हुआ माल बरामद कराया था। रविवार अल सुबह सात लोग सीसीटीवी में उसकी दुकान में दिखाई दे रहे हैं। छह नकाबपोश तो बाहर शटर के आगे चादर लगाकर खड़े हैं, जबकि एक नकाबपोश दुकान के अंदर प्रवेश करता है और करीब 15 लाख कीमत के मोबाइल फोन समेट लेता है। पांच बजकर 35 मिनट पर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की वायर भी हटा दी, जिससे की वारदात कैमरे में कैद न हो, लेकिन कैमरे डायरेक्ट थे, इसलिए सीसीटीवी चालू रहे और पूरी वारदात भी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान के साथ वाली गली के अंदर चोरों की गाड़ी भी खड़ी थी, जिसमें बैठकर वे फरार हो गए। चोर उसकी दुकान से करीब एक लाख रुपये कीमत तक का मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखाई देने के बाद भी हाथ नहीं आए चोर
मोबाइल शॉप में लगातार दूसरी बार लाखों के मोबाइल चोरी की वारदात से गुस्साए हांसी गेट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम धमीजा, दीपक जांगड़ा, सन्नी महता, साहिल, विकास महता, किशोर कथूरिया ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगातार दूसरी बार मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। जबकि पुलिस को चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज व संदिग्ध चोर का फोटो तक दिया गया था, मगर आज तक पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाई। हांसी गेट क्षेत्र के दुकानदारों ने चोरी की वारदात से आक्रोशित होकर हांसी चौक पर भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बाद में सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ विक्रांत मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाया।
वर्जन
मोबाइल शॉप के अंदर चोरी की वारदात पर केस दर्ज किया है। मौके पर मैं खुद पहुंचा हूं और मुआयना किया है। फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वायड टीम भी बुलाई गई। चोरी किसी गैंग द्वारा की गई लग रही है, इसलिए मामले में सीआईए की टीम भी लगी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाया जाएगा।
- विक्रांत, एसएचओ सिविल लाइन थाना भिवानी।

मोबाइल शॉप पर चोरी की घटना के बाद जांच के लिए पहुंची डॉग स्क्वायड टीम। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

चोरी की घटना व पुलिस की कार्यवाही में ढिलाई से गुस्साएं हांसी गेट के दुकानदार रोष जताते हुए। संवा- फोटो : Bhiwani

चोरी की घटना के दौरान खाली पड़े मोबाइलों के डिब्बे । संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

शटर उखाड़ने के दौरान चादर लगाए चोर सीसीटीवी में हुए कैद।- फोटो : Bhiwani

चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार से पूछताछ करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें