भिवानी। लोन के रुपये चुकाने आई महिला को इंटरनेट नहीं चलना काफी महंगा बढ़ा। बिना रुपये जमा कराए वापस लौटते समय महिला का थैला काट 1.95 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। चोरी बस स्टैंड पर हुई। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाले मगर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत कैरू वासी महिला पुष्पा ने बताया कि वह सुबह 11 बजे अपनी बेटी दीक्षा के साथ तीन लाख रुपये लेकर गोल्ड लोन के चुकाने के लिए भिवानी के निकली थी। महम गेट स्थित फाइनेंस कंपनी में इंटरनेट नहीं चलने के कारण उसके पूरे रुपये जमा नहीं हुए। कंपनी कर्मचारियों ने एक लाख पांच हजार रुपये ही जमा किए। जिसके बाद बाकी एक लाख 95 हजार रुपये बैग में लेकर हांसी गेट की ओर से पैदल ही गए। यहां एक पिज्जा दुकान पर पिज्जा खाया और ऑटो से वापस बस स्टैंड पहुंचे। दोपहर बाद करीब तीन बजे वे बहल जाने वाली बस में सेवाए हुए। जब वे बस में सवार हो रहे थे तो थैले में खिंचाव महसूस किया था। कुछ देर बाद देखा तो बैग में रखे रुपये गायब मिले। बस में चढ़ते समय ज्यादा भीड़ थी और इसी दौरान किसी ने उसके बैग से रुपये चोरी किए गए। रुपये चोरी की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए। जांच अधिकारी एचसी कुलदीप ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके रुपये चोरी करने का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।