फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले में एक अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा

विज्ञापन
अनाज मंडी में खुले में पड़ी सरसों।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में एक अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार इस दौरान बादल, हवाएं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। दोपहर के समय बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मार्च माह में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है जिसके मुकाबले फिलहाल तापमान कम है लेकिन दोपहर की गर्मी से लोग परेशान हैं।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में एक अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिसके प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की से मध्यम गति की हवा चलने, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें