फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जमीन विवाद में किया था चाचा-भतीजा पर हमला, तीनों आरोपी एक दिन के रिमांड पर लिए

Mon, 10 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस। 
विज्ञापन
भिवानी। सिविल लाइन थाने के पीछे जमीन के विवाद में वीरवार शाम को चाचा-भतीजा पर किए गए जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापा मार रही हैं। डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने दो टूक कहा कि गुंडागर्दी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे बदमाशों को पाताल से ही क्यों न निकालना पड़े।
विज्ञापन

यह मामला छह नवंबर की शाम करीब छह बजे का है जब सिविल लाइन थाने के पीछे दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक पक्ष के भानु पर आरोपियों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब भानु का चाचा सत्यप्रकाश बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल भानु को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था जहां वह अब भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
भानु के चाचा सत्यप्रकाश के बयान पर पुलिस ने सात से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि हमले के आरोपी मुकुल, दीपांशु और अनुज को गिरफ्तार कर रविवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड अवधि में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जबकि आरोपी अंशुल, मयंक, निखिल और सुनील की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। डीएसपी ने बताया कि विवाद परिवार के दो गुटों के बीच जमीन को लेकर था।
विज्ञापन


एक दिन के पुलिस रिमांड पर तीनों आरोपी
चाचा-भतीजा पर जानलेवा हमले के तीनों आरोपी मुकुल, दीपांशु और अनुज को रविवार सुबह न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि में पुलिस उनसे हमले के कारणों और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने भानु पर रंजिश के चलते हमला किया था।


सभी पुलिस थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्जों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति वाले और गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों को किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें