फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तीनों जलघर होंगे इंटर कनेक्ट, मिलेगी बेहतर पेयजलापूर्ति

Tue, 27 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर वासियों को कभी भी किसी तरह के पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने नया प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत शहर के तीनों जलघरों को इंटर कनेक्ट किया जाएगा। यानी एक जलघर में पानी खत्म होने पर दूसरे या तीसरे जलघर से सप्लाई दी जा सकेगी। साथ ही वाटर वर्क्स नंबर एक से लोड कम शहर के अधिकतर क्षेत्र में सप्लाई वाटर वर्क्स नंबर दो व तीन से की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के 70 फीसदी तक के क्षेत्र में वाटर वर्क्स नंबर एक से सप्लाई की जाती है। वाटर वर्क्स नंबर एक के टैंक भी छोटे है, जिस कारण अक्सर पानी जल्द खत्म हो जाता है और फिर शहर में पेयजल संकट खड़ा हो जाता है। पिछले दिनों भी यह समस्या आई। जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर ने भी शहर की पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नए प्लान पर जल्द काम करने के निर्देश दिए। अब तक शहर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह वाटर वर्क्स नंबर एक पर निर्भर है। जबकि निनान वाटर वर्क्स और डाबर कॉलोनी स्थित दो  नंबर वाटर वर्क्स के टैंकों का पूरा प्रयोग नहीं हो पाता। अक्सर हालात ये रहते है कि वाटर वर्क्स नंबर दो व तीन के टैंक पानी से भरे होते है, फिर भी शहर वासी पानी के लिए तरसते है। इसी समस्या के निपटारे और शहर वासियों को बेहतर पेयजल सुविधा के लिए तीनों जलघरों को इंटर कनेक्ट किया जाएगा। पानी की क्वालिटी सुधारने के लिए फिल्टरों का सहीं प्रयोग करने का भी प्लान बनाया है।
यह है नई प्लानिंग
* इंटर कनेक्ट के तहत पुरानी पेयजल लाइन को ही प्रयोग किया जाएगा। मगर रोहतक गेट पर वाटर वर्क्स नंबर एक व तीन को आपस में जोड़ा जाएगा।
* इसी तरह वाटर वर्क्स दो को भी वाटर वर्क्स नंबर एक व तीन से जोड़ा जाएगा।
* रात को कही सप्लाई नहीं होती, ऐसे में खाली लाइनों का प्रयोग आपस में जलघरों के टैंकों को भरने में किया जाएगा।
जोन सिस्टम से होगी शहर में सप्लाई
चिड़ियाघर के नजदीक वाले वाटर वर्क्स नंबर एक से शहर की 70 फीसदी तक सप्लाई होती है। इससे लोड कम करने के लिए जोन सिस्टम बनाया जाएगा। नए जोन सिस्टम के तहत ऑफिसर कॉलोनी, लघु सचिवालय, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, विद्यानगर का क्षेत्र ही इस वाटर वर्क्स से कनेक्ट रहेगा। कीर्ति नगर, भारत नगर, बैंक कॉलोनी, प्रणामी मंदिर क्षेत्र, सरकुलर रोड का अधिकतर हिस्सा निनान वाटर वर्क्स से जोड़ा जाएगा। तोशाम बाइपास, हालुवास गेट, ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र की कॉलोनियों को वाटर वर्क्स नंबर तीन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पांच वाटर बूस्टरों के लिए नप को लिखा पत्र
लंबे समय से शहर में पांच  बूस्टरों का निर्माण लंबित है। बेहतर पेयजल व्यवस्था में इनके जल्द निर्माण की योजना बनाई है। इसके लिए नगर परिषद को बूस्टरों के निर्माण के लिए जगह मुहैया कराने का पत्र लिखा गया है।
वर्जन:::
शहर वासियों को कभी पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए तीनों वाटर वक्र्स को इंटर कनेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा पानी की क्वालिटी सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। वाटर वर्क्स नंबर एक से लोड कम करने के लिए शहर के अधिकतर क्षेत्र को वाटर वर्क्स नंबर दो व तीन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें