फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन और झेलना होगा जल संकट, नहीं बुझेगी शहरवासियों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब तीन दिन और शहर को जल संकट झेलना पड़ेगा। नहरी पानी का इंतजार अब एक दिन और बढ़ गया है। जूई नहर में अब 11 की बजाय 12 मई की रात तक नहरों में पानी आएगा। जलघर के टैंक सूख चुके हैं। पब्लिक हेल्थ विभाग ट्यूबवेलों के सहारे एक दिन छोड़ एक दिन शहर में पेयजल आपूर्ति दे रहा है। नहरी पानी एक दिन और देरी से आने की सूचना के बाद पब्लिक हेल्थ विभाग अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि पुराना जलघर खाली है, निनान और डाबर कॉलोनी के जलघरों की हालत भी खराब है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पूरा शहर जल संकट के दौर से गुजर रहा है। पानी को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग पिछले सप्ताह भर से पानी की भारी राशनिंग कर काम चला रहा है। इसके लिए एक दिन छोड़ एक दिन नलों में कुछ मिनटों के लिए ही पानी आ रहा है। पुराना जलघर में इस बार नया टैंक में केवल छह फूट पानी का ही भंडारण हो पाया था, जबकि बाकी के पुराने टैंकों में पानी भंडारण क्षमता काफी कम थी। इसी वजह से भरने की शुरुआत में ही टैंक खाली होते चले गए थे। सप्ताह भर पहले ये टैंक भी सूख गए। निनान जलघर और डाबर कॉलोनी के जलघरों में राशनिंग के बावजूद मुश्किल से सप्ताह भर सप्लाई में काम चल सकता था। इसके लिए भी टैंकों के आसपास पब्लिक हेल्थ को दिनरा भूमिगत जल दोहन के लिए ट्यूबवेल चलाने पड़े। मगर फिर भी पूरे शहर की प्यास बुझाना मुनासिब नहीं हुआ।
जूई नहर में 850 क्यूसेक पानी का इंडेंट
सिंचाई विभाग ने जूई नहर में 850 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेजा है। अगर इंडेंट के मुताबिक नहरों में पानी नहीं आया तो ग्रामीण क्षेत्र के टेल पर लगने वाले जलघरों के टैंकों पर फिर नहरी पानी का संकट गहरा जाएगा और इन गांवों की जलापूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित होगी। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी पर्याप्त पानी की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जूई नहर में 12 की शाम तक पानी आने की उम्मीद है। हमने 850 क्यूसेक का इंडेंट भेजा है। उम्मीद है पानी आने के बाद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट से निजात मिल जाएगी। हम लगातार पब्लिक हेल्थ अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और तालमेल बैठाकर जल संकट से पार पाएंगे।
-राहुल शर्मा, कार्यकारी अभियंता जूई वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग भिवानी।
वर्जन
पुराना जलघर के टैंक खाली है। जलापूर्ति में काफी परेशानी आ रही है। शहर में पानी की राशनिंग के बावजूद काम मुश्किल से चला रहे हैं। उम्मीद है निर्धारित शेड्यूल तक नहरों में पानी आएगा तो ही पेयजल आपूर्ति नियमित हो पाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा, पब्लिक हेल्थ विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें