फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अध्यापक संघ ने देव नगर और लाजपत नगर कॉलोनी में किया सर्वे

Thu, 10 Apr 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर की देवनगर कालोनी में नामांकन अभियान चलाते अध्यापक संघ के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। नामांकन अभियान के तहत हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की टीम ने शहर की देव नगर और लाजपत नगर कॉलोनी में दौरा कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। सर्वे के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन कॉलोनियों में कोई भी सरकारी विद्यालय नहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने संघ की टीम को बताया कि जो सरकारी स्कूल उपलब्ध हैं, वे तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, जिसके कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को ऑटो या निजी वाहन से भेजना पड़ता है। इससे प्रतिमाह एक हजार रुपये तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। इस वजह से कई अभिभावक मजबूरीवश अपने बच्चों का दाखिला पास के निजी स्कूलों में करवाने को विवश हैं, भले ही उन्हें इन स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता पर भरोसा न हो।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने अभिभावकों की इस मांग पर कहा कि उनके द्वारा सरकार से अनुरोध किया है कि देव नगर, लाजपत नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, देवीलाल कॉलोनी और जागृति कॉलोनी में जल्द से जल्द सरकारी स्कूल खोले जाएं। संघ ने आरटीई अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि हर बच्चे को एक किलोमीटर के दायरे में प्राइमरी स्कूल मिलना चाहिए, जो इन क्षेत्रों में नहीं है। सर्वे अभियान में जिला सचिव सुमेर सिंह आर्य, जिला प्रधान अजीत राठी और खंड सचिव लाजपत जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें