फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नाले में पलटी सुपर सकर मशीन पहले बुजुर्ग भी हो चुके घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ढाणा रोड स्थित शांति गार्डन के सामने खुले बरसाती नाले में शुक्रवार शाम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सुपर सकर मशीन पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। इसी नाले में एक माह पहले एक बुजुर्ग व्यक्ति गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उस समय लोगों ने नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग को चेताया भी था लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब इस हादसे ने विभागीय लापरवाही की पोल खोल दी है।
दादरी गेट से ढाणा रोड पर शांति गार्डन के सामने बरसाती नाले का स्लैब बारिश के दौरान धंस गया था। इसके कारण यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। बुजुर्ग के गिरने की घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया और अधिकारियों को आगाह भी किया था। उस संबंध में समाचार भी प्रकाशित हुआ था, लेकिन स्थिति जस की तस रही।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी और मुस्लिम खिदमत सोसाइटी भिवानी के प्रधान जोरावर अली ने बताया कि शुक्रवार को सुपर सकर मशीन के जरिए सीवर लाइन की सफाई का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान मशीन नाले में फंसकर पलट गई। शनिवार को क्रेन मंगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद मशीन को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें