फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल, केस दर्ज

Sun, 21 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव सिंघानी और पहाड़ी गांव के बीच शनिवार को तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव पहाड़ी निवासी जगराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सिंघानी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और चालक मौके से भाग गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लोहारू सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को रोहतक पीजीआई और जगराम को भिवानी के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें