फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में इनेलो-भाजपा गठबंधन की पटकथा लिखी जा चुकी : नरवाल

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदीप नरवाल।
विज्ञापन
भिवानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने दावा किया कि हरियाणा में इनेलो और भाजपा के बीच अंदरखाने गठबंधन की पटकथा लिखी जा चुकी है।
विज्ञापन

उनके अनुसार पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन के बाद हरियाणा में भी ऐसा ही राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है।
एआईसीसी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सचिव और बिहार का सह-प्रभारी नियुक्त होने के बाद बुधवार को पहली बार भिवानी पहुंचे नरवाल का कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी और ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। नरवाल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है। वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष रेणू बाला और उनकी टीम ने नरवाल को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद नरवाल ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला सार्वजनिक मंचों से भले ही भाजपा के खिलाफ बयान देते हों लेकिन चुनाव आते-आते दोनों दलों के बीच समझौते की तस्वीर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें