फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता: सुमित कुमार

विज्ञापन
पुलिस लाइन के प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर  सलामी देते एसपी सुमित कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस स्मृति दिवस और झंडा दिवस पर शहीद जवानों की शहादत और वीरगति को याद करते हुए जिला पुलिस भिवानी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने शहीदों के परिवारों का सम्मान किया और कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में किसी भी चुनौती का दृढ़ता से सामना करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को जिला पुलिस भिवानी की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे की शर्ट पर पुलिस ध्वज लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि साल 1959 से चीन से सटी भारतीय सीमा की रक्षा में बलिदान देने वाले दस पुलिसकर्मियों की याद में यह दिन मनाना शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा में लगे सैन्य बलों का बलिदान आपने सुना होगा, लेकिन हमारे पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास किसी से कम नहीं है। साल 1959 में पुलिसकर्मी पीठ दिखाने की बजाय चीनी सैनिकों की गोलियां सीने पर खाकर शहीद हुए थे। इसी कारण हर साल पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें