फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया का रोल आज पहले से अधिक महत्वपूर्ण : बीके रजनी

Fri, 08 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य भवन रुद्रा काॅलोनी में वीरवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मीडिया के कार्यक्रम में भाई बहनों को राखी बांधते हुए बीके रजनी दीदी ने कहा कि आज मीडिया का रोल पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

चारों तरफ आपराधिक प्रवृत्तियां, नकारात्मकता और भ्रष्टाचार फैल चुका है और ऐसे समय में हर आत्मा को सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए अध्यात्म द्वारा नकारात्मकता के दबाव को कम करने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बीके रजनी ने कहा कि जब हमारा मीडिया सशक्त एवं सकारात्मकता और आध्यात्मिकता से जुड़ा होगा तो लोगों को भी उसी दिशा में ले जाएगा। इसलिए राखी के पवित्र बंधन पर सबने यह प्रतिज्ञा की कि हम परमपिता परमात्मा की याद में रहकर अपनी वृत्तियों को बदल करके श्रेष्ठ वृत्ति से श्रेष्ठ सृष्टि का निर्माण करेंगे, क्योंकि परमात्मा याद ही जो नकारात्मक से नकारात्मक वातावरण में भी हमारे लिए एक सुरक्षा कवच की भांति काम करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें