फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम–हांसी मार्ग पर जमालपुर के पास नहरी पुलिया टूटने से रास्ता बंद

विज्ञापन
गांव जमालपुर के समीप तोड़ी गई नहरी पुलिया की सड़क पर डाली गई मिट्टी
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम–हांसी मार्ग पर गांव जमालपुर के समीप नहर की पुलिया तोड़े जाने से मुख्य सड़क मार्ग बंद हो गया है। पुलिया की जगह नई पुलिया के निर्माण का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किया जाना है। ऐसे में तोशाम से हांसी की ओर जाने वाले यात्रियों को करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। तोशाम से हांसी जाने वाले लोगों को अब गांव जमालपुर से वाया उमरा होकर हांसी पहुंचना पड़ रहा है। इससे न केवल यात्रियों का समय बढ़ गया है, बल्कि वाहनों में ईंधन की खपत भी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

हांसी से तोशाम की सीधी दूरी करीब 27 किलोमीटर है लेकिन जमालपुर के पास नहरी पुलिया टूटने के कारण यह मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते तोशाम से हांसी जाने वाली रोडवेज बसों को भी जमालपुर से उमरा होते हुए भेजा जा रहा है। रूट बदलने से बसों को लगभग छह किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है जिससे हरियाणा राज्य परिवहन विभाग पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
हालांकि यात्रियों के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचने में करीब 20 मिनट अतिरिक्त समय लग रहा है। वहीं दुपहिया वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को भी निजी वाहनों से वैकल्पिक मार्ग से होकर हांसी जाना पड़ रहा है। तोशाम–हांसी मार्ग पर गांव जमालपुर के समीप नहर की यह मुख्य पुलिया काफी पुरानी हो चुकी थी, जिस कारण सिंचाई विभाग ने इसे तोड़ दिया है। यहां नई पुलिया का निर्माण किया जाना है, लेकिन फिलहाल नहर में पानी चलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



तोशाम से हांसी की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों का रूट गांव जमालपुर के समीप नहरी पुलिया तोड़े जाने से बदला गया है। तोशाम से हांसी जाने वाली बसें गांव जमालपुर से उमरा होकर जा रही हैं। फिलहाल यात्रियों से पुराना किराया ही लिया जा रहा है। -दीपक कुंडू, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें