भिवानी। गोरक्षा दल का धरना व क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जा रहा। इस दौरान क्रमिक अनशन पर सोमवीर, रमन, दीपू नई, दिन्नू शर्मा, गौरव, अंकुर, आशीष, संदीप, विजय, अंकित शर्मा रहे।
गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने बताया कि बुधवार को काफी देर तक उनके व अधिकारियों के बीच वार्ता बैठक हुई। इसमें कुछ मुद्दों पर तो सहमति बनी, लेकिन कुछ मांगों पर पेंच अटका रहा। इसके चलते गोरक्षा दल का धरना जारी रहा।
उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के बाहर होने की वजह से बची हुईं मांगें नहीं मानी जा सकी। यदि अगले दिन उच्च अधिकारी उनकी मांगों को मान लेते हैं तो वे अपना धरना खत्म कर लेंगे, नहीं तो वे यू ही रोष जताते रहेंगे।
प्रधान संजय परमार ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लापरवाह कार्यशैली अपनाने के चलते रोजाना अनेक घायल व बीमार गाय व अन्य जानवर दम तोड़ रहे हैं। शहर में घायल व बीमार गाय व अन्य जानवरों की सेवा का कार्य नगर परिषद का है, लेकिन गोरक्षा दल के सदस्य उसे एक सेवा के रूप में करते हैं। इसके बावजूद भी गोरक्षा दल को सुविधाएं मुहैया करवाना तो दूर जो सुविधाएं उनके पास हैं, वह भी छीनी जा रही है। इस अवसर पर परमवीर, कुकी परमार, अंकित नंदा, गौरव, कालिया मिस्त्री, सचिन नीमड़ी मौजूद रहे।