फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यालय की मंडी में आवक तेज होने से बढ़ रही जगह की परेशानी

Fri, 17 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी की अनाज मंडी में लगे गेहूं के ढेर ।
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में अब गेहूं की आवक तेज हो चुकी है। ऐसे में मंडी में आढ़तियों के प्रतिष्ठानों और मुख्य रास्तों तक गेहूं फैल गया है। हालांकि शेड के नीचे भी गेहूं की ऊंची ढेरियां लगी हैं। वहीं गेहूं की आवक को देखते हुए चारामंडी में भी गेहूं की खरीद कराई जा रही है। रोजाना ही करीब 400 किसान 25 हजार क्विंटल गेहूं की आवक के साथ मंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में अब तक करीब 7500 मीटिक टन गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। जबकि खरीद के साथ ही 2500 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कराया जा चुका है। वीरवार को जिला मुख्यालय की मंडी में करीब दस हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। लेकिन हैफेड की खरीद का शेड्यूल होने की वजह से गेहूं की सरकारी बोली नहीं कराई गई। भिवानी मंडी में हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ही सरकारी खरीद चल रही है। भिवानी मंडी में किसानों का गेहूं खाद्य आपूर्ति विभाग ही करा रहा है।
शुक्रवार को भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद होगी। वीरवार को जो किसान मंडी में अपना गेहूं लेकर पहुंचे, उन्होंने खुले में ही इसकी ढेरियां लगाई। हालांकि तेज धूप होने की वजह से गेहूं की ढेरियों में नमी कम होगी। 12 फीसदी नमी के साथ सरकारी एजेंसी किसानों का गेहूं एमएसपी पर खरीद करा रही हैं। अभी तक बारदाना का कोई संकट नहीं है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की भिवानी मंडी में शुक्रवार को खरीद का शेड्यूल है। शुक्रवार को किसानों के गेहूं की बोली कराई जाएगी। अब तक मंडी में 7500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। आवक भी अब बढ़ने लगी है। इसी के साथ चारामंडी में भी गेहूं की सरकारी खरीद कराई जा रही है। निर्धारित 12 फीसदी नमी के साथ ही किसानों का गेहूं एमएसपी पर खरीद किया जा रहा है।
विज्ञापन

- उमेद सिंह, इंचार्ज भिवानी मंडी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें