फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी से संबंधित त्रुटियों को दूर करवाने के लिए नागरिकों को सटीक व सही जानकारी दें : खोला

Fri, 17 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से भिवानी पहुंचे। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो। इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. खोला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार का डेटा सही रहे, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंच सके। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सटीक रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नागरिक स्वयं अपने मोबाइल फोन से पीपीपी में त्रुटि दूर सकते हैं या फिर ब्लॉक एवं सब-डिवीजन स्तर पर नियुक्त सरकारी कर्मचारियों से ही अपनी त्रुटियों को दूर करवाएं। ये सेवाएं निशुल्क दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि फैमिली आईडी में आय या अन्य विवरण को लेकर कोई त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है इसके तहत अधिकारी मौके पर जाकर जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें