भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में खेल महाकुंभ के अंतर्गत कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया गया। ट्रायल के लिए सुबह से ही खिलाड़ी स्टेडियम में जुटने लगे थे। सुबह सात से नौ बजे तक खिलाड़ियों का वजन लिया गया। इसके बाद महिला पहलवानों ने राज्यस्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत की।
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि खेल महाकुंभ के लिए महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग जबकि पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवानों ने ट्रायल में दमखम दिखाया। इसके अलावा ग्रीको रोमन स्टाइल के पुरुष पहलवानों के लिए 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग में ट्रायल हुए। सभी भार वर्गों में खिलाड़ियों को 2 किलो भार की छूट दी गई।
कुश्ती प्रशिक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि यह ट्रायल भिवानी में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
लड़कों की फ्री स्टाइल स्पर्धा के विजेता
भार वर्ग खिलाड़ी का नाम गांव का नाम
57 किलोग्राम रवींद्र मंढाणा
61 किलोग्राम संदीप मंढाणा
70 किलोग्राम जयबीर धारेडू
74 किलोग्राम सन्नी कालुवास
79 किलोग्राम राहुल बडेसरा
86 किलोग्राम अतुल बापोड़ा
92 किलोग्राम हर्ष लेघा
97 किलोग्राम मोहित सांगा
125 किलोग्राम सिद्दार्थ भिवानी
-
लड़कियों के परिणाम
भार वर्ग खिलाड़ी का नाम गांव का नाम
50 किलोग्राम पूजा भिवानी
53 किलोग्राम रिशिका भिवानी
55 किलोग्राम मुस्कान दिनोद
57 किलोग्राम प्रिया लेघा
59 किलोग्राम अंकिता भिवानी
62 किलोग्राम सुनीता लोहानी
65 किलोग्राम दीक्षा बिधनोई
68 किलोग्राम लीसा मंढाणा
72 किलोग्राम पुष्पा भिवानी
76 किलोग्राम पुलकिता भिवानी