भिवानी। शहर के सेक्टर-23 निवासी पेट्रोल पंप संचालक बिलाल खान दो दिन पहले घर से गाड़ी लेकर निकला था, लेकिन अभी तक लौटा नहीं।वीरवार को परिजनों ने सेक्टर-13 पुलिस चौकी में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में दीन मोहम्मद ने बताया कि उसका दोहता बिलाल खान कई सालों से उनके पास रह रहा है। बिलाल शादीशुदा है और उसका पेट्रोल पंप है। 17 जून की सुबह करीब 10 बजे बिलाल दिल्ली जाने के लिए गाड़ी लेकर निकला था। उसने कहा था कि वह दो से तीन घंटे में वापस आ जाएगा, लेकिन घर नहीं लौटा। उन्होंने उसका मोबाइल फोन मिलाया लेकिन वह बंद मिला। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। संवाद