फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेयजल संकट के विरोध में बंसीपाना के लोगों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

Thu, 29 May 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पेयजल संकट के विरोध में प्रदर्शन करते  बंसीपाना के लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। जन संघर्ष समिति ने पानी के संकट को हल करवाने के उद्देश्य से बंसीपाना में नागरिक व महिलाओं के साथ वीरवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक बार तो जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे के लिए पानी छोड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में गली की सभी महिलाएं घरों से बाहर निकलकर प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस मौके पर जनसंघर्ष समिति के संयोजक व सीपीआईएमए जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक सुखदेव पालुवास, मोहल्ले के नागरिक नरेश सोनी व राहुल वर्मा ने कहा कि बंसीपाना में पिछले दो वर्षो से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते नागरिक परेशान हैं।
महिलाओं को पीने का पानी लाने दूर जाना पड़ता है। वक्ताओं ने कहा कि यदि मोहल्ले में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित विभाग के कार्यालय का घिराव करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर नरेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, संजय शर्मा, अंकित तंवर, अनिल जांगड़ा, कृष्ण सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रही देवनगर की महिलाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड स्थित देवनगर कॉलोनी के लोग पेयजल समस्या से परेशान है। वीरवार को भाजपा जिला मंत्री शकुंतला प्रधान के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए देवनगर कॉलोनी में बूस्टर बनवाए जाने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने देवनगर कॉलोनी को अप्रूवड करवाने की मांग भी विधायक से की। विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए देवनगर कॉलोनी निवासी भाजपा जिला मंत्री शकुंतला प्रधान ने कहा कि देवनगर में पानी की आपूर्ति की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले एक दशक से उन्हें हर वर्ष इस जल संकट से गुजरना पड़ता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगी तथा जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर इस समस्या के समाधान की मांग उठाएंगी। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद विधायक घनश्याम सर्राफ ने आश्वासन दिया कि वे इस समस्या को प्राथमिकता पर लेकर संबंधित विभागों से बात करेंगे और जल्द ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर शीला, नीलम, ज्योति, कृष्णा, सुदेश, प्रेमलता, दर्शन रानी, रोशनी, निर्मल, अंग्रेजो, सुदेश रानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें