फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज और कल बंद रहेगा सरल पोर्टल

Thu, 29 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सरल केंद्र का मुख्य द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेशभर में अंत्योदय सरल पोर्टल दो दिन 30 और 31 मई को बंद रहेगा। प्रदेश सरकार ने पोर्टल को अपडेट करने के लिए बंद किया है। इसके कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले 2 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सीईटी के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद से ही पोर्टल धीमी गति से चल रहा है। पंजीकरण के लिए कम समय मिलने के कारण युवाओं ने अपने कागजात पूरे करवाने शुरू कर दिए हैं। इसके कारण पंजीकरण के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट एससी, बीसी, ईडब्लयूएस, डोमिसाइल बनवाने वालों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। दो दिन से लघु सचिवालय व सीएससी सेंटरों पर युवाओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं, तकनीकी मेंटेनेंस अपडेट करने के कारण सरल पोर्टल 30 व 31 मई को बंद रहेगा। हरियाणा राज्य डेटा सेंटर मेंटेनेंस कार्य के चलते पोर्टल काम नहीं कर सकेगा। विभाग की ओर से पोर्टल बंद होने की जानकारी पोर्टल पर भी शेयर की गई है। संवाद
पोर्टल बंद होने से सीईटी का फॉर्म भरने वालों को होगी परेशानी
सरल पोर्टल पर रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी, राशन कार्ड, खाद-बीज लाइसेंस, छात्रवृत्ति योजनाओं के फार्म सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन किए जाते हैं। ऐसे में दो दिन लोग इन सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। वहीं, पोर्टल बंद होने की सबसे ज्यादा परेशानी सीईटी का पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों को करनी पड़ेगी। क्योंकि सरल पोर्टल से ही सभी तरह के प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन किए जाते हैं।
विज्ञापन



विभाग ने तकनीकी रूप से अपडेट करने के लिए सरल पोर्टल को बंद किया है। 30 व 31 मई को अंत्योदय सरल पोर्टल बंद रहेगा। इसके कारण सरल पोर्टल से संबंधित कोई भी कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

- हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, पीपीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें