फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गंदगी से अटा लेघा का श्मशान घाट का रास्ता

Wed, 18 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। गांव लेघा हेतवान के श्मशान घाट का रास्ता कूड़ा-कर्कट और मलबे से अटा होने के कारण शव यात्रा में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले ग्रामीणों को गंदगी भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है जिससे शव ले जाने में असमर्थता होती है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां श्मशान घाट सड़क की चौड़ाई कम है तो दूसरी तरफ सड़क के किनारे गंदगी के ढेर लगे होने से समस्या अधिक बढ़ जाती है। बारिश में हालत ओर भी खराब हो जाती है। बारिश के बाद गंदगी से उठने वाली दुर्गंध राहगीरों के लिए तो परेशानी का कारण बनती ही है तथा इसी रास्ते पर श्मशान घाट होने से लोगों का पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण जगरूप, बबलू, संदीप, राजकुमार, विकाश, कृष्ण, विजय, प्रशांत, मंजीत का कहना है कि सरपंच को कई बार सूचना देने के बाद भी रास्ते की मरम्मत या सफाई नहीं कराई गई है। सरपंच प्रतिनिधि राजबीर ने बताया कि ग्राम पंचायत ने तीन माह पहले प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है। अप्रैल माह में साफ -सफाई करवाई जाएगी व मुख्य गेट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें