खरक खुर्द में जोहड़ के चारों तरफ फुटपाथ तैयार करते श्रमिक।
खरक। गांव खरक खुर्द में पंचायती तालाब के सुंदरीकरण और चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने पर बारिश के पानी का भंडारण बेहतर होगा और जोहड़ के पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही ग्रामीणों को भ्रमण के लिए बेहतर जगह मिलेगी।
सरपंच रामचंद्र के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गांव में विकास कार्य करवा रही है। तालाब की चहारदीवारी के साथ कच्चे रास्ते को दुरुस्त करने और लाइटें लगवाने का काम भी किया जा रहा है। पंचायत का उद्देश्य गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाकर ग्रामीणों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।
तालाब के सुंदरीकरण कार्य का पंच दीपचंद, पंच जोनी, पंच अमित परमार, रिंकू नंबरदार, सुंदर ठेकेदार और विनोद पहलवान ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित ठेकेदार को काम के संबंध में जरूरी हिदायतें दी गईं। सरपंच रामचंद्र ने बताया कि पंचायत की ओर से तालाब का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद ओवरफ्लो की समस्या के स्थायी समाधान के साथ ग्रामीणों को बेहतर भ्रमण स्थल भी मिलेगा।