फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो साल से बंद पड़ा नागरिक अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट

Wed, 12 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ​बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना काल के दौरान पीएम केयर फंड की मदद से जिला नागरिक अस्पताल परिसर में स्थापित किया गया ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो साल से बंद पड़ा है। समय के साथ यह प्लांट खस्ताहाल हो गया है और अब इसे दोबारा चालू करने के लिए करीब दस लाख रुपये से अधिक का खर्च बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में यह प्लांट एक हजार लीटर प्रति घंटा क्षमता वाला था जो उस समय वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध कराता था। लेकिन अब प्लांट के बंद होने के बाद मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडरों के माध्यम से दी जा रही है। स्पेशल वार्डों में भी फिलहाल सिलिंडरों के सहारे ही ऑक्सीजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ऑटोमेटिक पैनल सिस्टम स्थापित हैं जिनसे सिलिंडरों के जरिए पाइपलाइन द्वारा वार्डों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। अस्पताल प्रभारी के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट को ठीक कराने के लिए आवश्यक मांग उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल प्लांट बंद होने से मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
विज्ञापन



जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट फिलहाल बंद पड़ा है। जिसे चालू कराने के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी जा चुकी है। वार्डों में दाखिल मरीजों के लिए ऑटोमेटिक पैनल सिस्टम के जरिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन को लेकर कोई कमी या दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। – डॉ. राज दिसोदिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें