फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांसद ने ढाणी टोडा को भेंट किया पानी का टैंकर

Fri, 13 Mar 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। ग्राम पंचायत ढाणी टोडा के ग्रामीणों को पेयजल समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से भिवानी–महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के कोटे से उनके पुत्र मोहित चौधरी द्वारा सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार को पानी का टैंकर भेंट किया गया। ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानी के टैंकर से गांव में पानी की किल्लत के समय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में अक्सर पानी की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में यह टैंकर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इस दौरान सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बेझिझक अवगत करवाएं, समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि गांव में कई बार पानी की कमी की स्थिति बन जाती है, ऐसे में पानी का यह टैंकर गांव के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और इससे लोगों को नियमित रूप से पानी की पूर्ति करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर महा सिंह श्योराण, राजा गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें