फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सवा करोड़ से सुधरेगी सड़क, कच्ची गलियां होंगी पक्की

Fri, 13 Mar 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में गली निर्माण का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। शहर की सड़कों को सुधारने के लिए वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर सवा करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक सर्राफ ने बताया कि सार्वजनिक कार्यों के लिए सरकारी खजाने लबालब है। इस दौरान दादरी गेट पानी की टंकी से लेकर कन्हैया राम आंखों के अस्पताल की सड़क के निर्माण का कार्य का शुभारंभ करवाया। इसी तरह जैन चौक से लेकर घोसियान चौक तक की गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके बाद दोनों प्रतिनिधि विजय नगर पहुंचे। यहां पर किडजी स्कूल से लेकर बीटीएम चौक तक की गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसी तरह एलजी शोरूम से लेकर डॉ. माथुर तक की गली का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। रूद्रा कॉलोनी वार्ड संख्या 21 में पहुंचे। वहां पर कुंज बिहारी के मकान से लेकर बलवान पटवारी के मकान तक की गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर पार्षद बिल्लू बादशाह, सुदामा सिंह, प्रवीन चावला, विनोद बेडवाल, हर्षदीप डुडेजा, मोनू बादशाह,लेखराज कुमार, श्याम सिंह, महाबीर सिंह मौजूद रहे।
शहर की स्वच्छता को लगेंगे पंख : भवानी प्रताप



नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। जिस इलाके में कोई भी इस तरह की गली है तो वे उनको सूचना दें। तत्काल गली पक्की करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इनके अलावा शहर के सभी प्रवेश द्वार मार्गों को सुंदर बनाया जा रहा है। डिवाइडरों पर हरियाली के लिए फूलों व बेल के पौधे लगाए जा रहे हैं। अब जल्द ही शहर की सुंदरता व स्वच्छता को पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन


विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं : विधायक
विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है। जनता सार्वजनिक कार्य लेकर आए। उनको तत्काल पूरा करवाया जाएगा। इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं होगी। सीएम नायब सिंह सैनी का भिवानी के साथ विशेष लगाव है। वे भिवानी के विकास के लिए दिल खोल कर बजट जारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें