फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर रात्रि 8:17 पर होगा चांद का दीदार

Fri, 10 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पंडित महेश।
विज्ञापन
भिवानी। करवा चौथ व्रत हिंदू धर्म में सुहागन स्त्रियों का प्रमुख व्रत होता है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन स्त्रियां दिन भर निर्जल उपवास करके रात्रि को चंद्रमा दर्शन के बाद अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन इस बार चांद का महिलाएं रात्रि आठ बजकर 17 मिनट पर चांद की दीदार होगा।
विज्ञापन

बगीची वाले मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिर्विद पंडित महेश शर्मा ने बताया कि शास्त्रानुसार यह व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को किया जाता है। यदि चतुर्थी तिथि दो दिन चंद्रोदय व्यापिनी हो तो यह व्रत पहले दिन किया जाता है। यह व्रत शुक्रवार को किया जाना श्रेष्ठ है। इस दिन सिद्धि योग शाम 05: 40 तक रहेगा। इस योग में किया गया करवा चौथ व्रत वैवाहिक सुख में स्थिरता और दांपत्य जीवन में सौहार्द बढ़ाने वाला माना जाता है।
स्कंद पुराण और नारद पुराण के अनुसार सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। जो सुहागिन स्त्रियां श्रद्धा भाव से इस व्रत को पालन करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत में केवल चंद्र देवता की ही पूजा नहीं की जाती बल्कि शिव-पार्वत की भी पूजा की जाती है। करवा चौध पर चंद्रोदय रात्रि 8:17 पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें