फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विधायक ने जैन समाज के उत्थान के लिए 33 लाख की राशि की भेंट

Mon, 14 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकालते जैन धर्म के लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। भगवान महावीर जयंती न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह जीवन के उन सिद्धांतों और आदर्शों का स्मरण भी कराती है जिन्हें भगवान महावीर ने स्थापित किया था। इसी कड़ी में भगवान महावीर के जीवन आदर्श से प्रत्येक जन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से जैन समाज के तीनों प्रमुख घटक श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्री दिगंबर जैन समिति एवं श्री एसएस जैन सभा द्वारा भिवानी में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने जैन समाज के उत्थान के लिए 33 लाख की राशि की भेंट की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत नया बाजार स्थित जैन मंदिर से हुई, जहां पर भगतांबर विधान के पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के सभी गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इसके उपरांत दूसरे दिन प्रेक्षा विहार में अंतरराष्ट्रीय नमस्कार महामंत्र दिवस तथा कोर्ट परिसर के नजदीक स्थित जैन स्थनाक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षाओं को कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
वहीं तीसरे दिन सुबह प्रभात फेरी निकाली, उसके बाद भगवान महावीर की पालकी यात्रा एवं शाम को नया बाजार स्थित जैन मंदिर के नजदीक वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ एवं नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने शिरकत की। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ ने जैन समाज के तीनों घटकों को 11-11 लाख रुपये की राशि भेंट स्वरूप दी, जिसका प्रयोग समाज के उत्थान की दिशा में किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ एवं नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से हमें उनके महान आदर्शों और शिक्षाओं का स्मरण होता है, जो ना केवल व्यक्तिगत उत्थान में सहायक है बल्कि समाज और विश्व में शांति, समानता और सह-अस्तित्व की स्थापना के लिए भी मार्ग प्रशस्त करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर बलदेव नागपाल, संमति जैन, शिवरतन गुप्ता, सुरेंद्र जैन, रमेश बंसल, विकास जैन, सीमा जैन, संस्कृति, निशा, संध्या, भारत भूषण जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें