फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाणीमाहू में दो घरों में तोड़फोड़ और आगजनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम । गांव ढाणीमाहू में दो घरों में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी करने के मामले में तोशाम पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी ढाणीमाहू निवासी मनोज उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

इस बारे में छह जुलाई को ढाणीमाहू निवासी हुसैन ने तोशाम थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि दोपहर के समय कुछ आरोपी उनके दो घरों में घुस गए, जहां उन्होंने तोड़फोड़ की और घर में रखे सामान को आग के हवाले कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए भिवानी के पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच टीमों का गठन किया। जांच के दौरान मंगलवार को तोशाम थाना के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए तोशाम के सागवान चौक से मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है ताकि पूछताछ के दौरान अन्य जानकारियां हासिल की जा सकें। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपियों सचिन और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें