फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ठप सीवर लाइन दुरुस्त करवाने का उठाया मुद्दा

Thu, 30 Oct 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनते एसडीएम महेश कुमार। सूचना विभाग
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में वीरवार को डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में समाधान शिविर आयोजित हुआ। समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में कुम्हारों वाला मोहल्ला में व राजीव कॉलोनी निवासियों ने ठप सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं। अगर किसी नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में कोई समस्या आती है तो वे इन समाधान शिविर में पहुंच कर अपनी समस्या रख सकते हैं। नागरिकों की शिकायतों पर प्रशासन की ओर कार्रवाई की जाती है।

एसडीएम के समक्ष समाधान शिविर में सेक्टर-23 के निवासियों ने सफाई कर्मचारी नियुक्त करवाने, पालुवास निवासी अनिल ने आपसी झगड़े के चलते पुलिस कार्रवाई करवाने, गांव बामला निवासी नरेंद्र ने पानी की लाइन को ठीक करवाने, पहाड़ी निवासी शकुंतला ने मकान मरम्मत करवाने, मुकेश ने भैंस चोरी होने पर पुलिस कार्रवाई बारे, चांग निवासी सतेन्द्र ने गली से कब्जा हटवाने, धर्मपाल ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने, बीरसिंह, आशी, शशि रंजन, बिमला, सुनीता, दीपक और शशि ने पीपीपी से संबंधित समस्या रखी। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें