फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मायके से पत्नी को लेने आए पति ने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलकर की मारपीट, केस दर्ज

Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में एक महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। जिस पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में तिगड़ाना निवासी लाली ने बताया कि उसकी शादी 18 जुलाई 2021 को सोनीपत के बुटाना हाल बैंक कॉलोनी निवासी मनोज के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसकी सास, ननद, देवर व पति उसके साथ मारपीट कर उसे तंग करते हैं। करीब चार माह से अपने मायके में आई हुुई थी। एक दिसंबर को ससुराल पक्ष और रिश्तेदार पंचायत लेकर उनके घर उसे लेने तिगड़ाना आए थे।
विज्ञापन

उसके परिजनों ने उनसे दस दिन का समय मांगा था। इसी दौरान उसके ससुराल वाले तैश में आ गए और उसके साथ मारपीट की। बचाव में आए उसके भाई पर भी ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं इस संबंध में सदर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें