फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश के कारण मकान हुआ क्षतिग्रस्त, त्रिपाल ढांपकर कर रहे गुजारा

विज्ञापन
​भिवानी के दुर्जनपुर में अपने बेटे के साथ लाली देवी व पीछे मकान की टूटी छत पर डाला गया त्रिपाल।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव सज्जनपुर की लाली देवी सर्दियों की ठंड और बारिश के बीच अपने मकान की टूटी छत पर त्रिपाल डालकर परिवार सहित गुजारा करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं उनके पति बीर सिंह बीमार हैं और घर में दो लड़कियां हैं। परिवार की आय का कोई स्थायी जरिया नहीं है।
विज्ञापन

लाली देवी ने बताया कि गांव में उनका एक कमरा जिसकी छत भारी बारिश के कारण गिर गई। इसके बाद उन्होंने बीडीपीओ, उपायुक्त और मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी लेकिन मकान का मुआयना करने कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं आया। मजबूरन उन्हें टूटी छत पर त्रिपाल डालकर परिवार का सिर ढांपना पड़ रहा है। लाली देवी ने प्रशासन से अपील करते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि वह और उनके परिवारवाले सुरक्षित और सहनीय परिस्थितियों में रह सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें