भिवानी में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिलने जाते परिजन।
भिवानी। लेघां भानान गांव में एक माह पहले ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक की हत्या करने के मामले में एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। सभी नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इसको लेकर मृतक अमित के परिजन सोमवार को इकट्ठे होकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से मिले।
परिजन ने पुलिस के ढीले रवैये पर रोष जताया। वहीं, मृतक के परिजनों ने कहा कि अमित की हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहे है और कई बार तो धमकी भी देते हैं कि जो अमित का हाल किया है। वहीं हाल तुम्हारा कर देंगे।
परिजनों ने बताया कि राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने में रुचि नहीं दिखा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराए जाने की मांग की है। इस दौरान अनेक ग्रामीण भी उपस्थित रहे। एसपी ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।