भिवानी। रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए हाल ही में लाखों का बजट खर्च करके स्वचालित सीढ़ी लगाई गईं हैं लेकिन उचित रखरखाव न होने के कारण सीढ़ी अक्सर बंद रहती है। सिर्फ एक ट्रेन आते समय इनका संचालन हो रहा है। इसके बाद अज्ञात लोग इनका संचालन रोक रहे हैं। इस कारण शहर के रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी ज्यादातर समय बंद रहती हैं। तब यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।
जिले के रेलवे जंक्शन का आधुनिकीकरण कार्य कई माह से किया जा रहा है। इसके तहत बुजुर्ग एवं बीमार यात्रियों की सुविधा के लिए यहां स्वचालित सीढ़ी लगाई गईं हैं। इन सीढ़ी की देखभाल के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है। वह कर्मचारी ट्रेनों के आते-जाते समय पर सीढ़ी के पास मौजूद होता है। तब सीढ़ी निरंतर चलतीं हैं लेकिन कर्मचारी के हटने पर अनजान लोग इन सीढ़ी बंद कर जाते हैं। तब दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को आम सीढ़ी से गुजरने में करनी पड़ती है। इससे यात्रियाें को भी असुविधा होती है।
रेलवे स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढ़ी का संचालन रोज नियमित रूप से किया जा रहा है। सीढ़ी के रखरखाव के लिए कर्मचारी नियुक्त किया गया है लेकिन कर्मचारी के हटते ही अनजान व्यक्ति या बच्चे सीढ़ी बंद कर जाते हैं। इसलिए संबंधित कर्मचारी को वहां लगातार मौजूद रहने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। - कामिनी चौहान, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।