फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरी ओवरलोड गाड़ी पकड़ी तो आरटीए टीम में शामिल कर्मचारी को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेत से भरी ओवरलोड गाड़ी को पकड़ना आरटीए टीम को भारी पड़ा। टीम ने रेत से भरी ओवरलोड गाड़ी का वजन कराने के लिए एक कर्मचारी को उसमें बैठा दिया तो आरोपी गाड़ी चालक वाहन को भगा ले जाकर अपने घर ले गया और कर्मचारी को बंधक बना दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरटीए टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचकर कर्मचारी को चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी गाड़ी चालक सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सिघवा खास हिसार निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण भिवानी कार्यालय में बतौर चपरासी तैनात है। गत सात दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे एमवीओ सोनू, चपरासी आनंद, गाड़ी चालक आनंद के साथ हांसी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हांसी रोड पर एक ओवरलोड वाहन को जांच के लिए रुकवा लिया। उस गाड़ी का कांटे पर वजन कराने के लिए ओमप्रकाश को गाड़ी में बैठा दिया और धर्मकांटे पर ले जाने के निर्देश दिए गए, लेकिन आरोपी गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को तेज गति से सड़क पर दौड़ा दी और उसे धमकी दी कि आज देखेेंगे कैसे चालान काटते हो। चालक ने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया। आरोपी गाड़ी चालक उसे अपने गांव तिगड़ाना ले गया और गाड़ी को अपने प्लॉट में खाली कर दिया। चालक ने आठ दस अन्य लोगों के साथ उसे बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसका पर्स भी छीन लिया, जिसके अंदर 400 रुपये और आईकार्ड था। इसी दौरान आरटीओ की टीम उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गई। आरटीओ टीम के साथ पुलिस भी थी। पुलिस ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और फिर मौका पाकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी सतबीर, पवन, छोटा सहित आठ दस अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें