फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ‘लक्ष्मी’ से खुलेंगे लाडो की आत्मनिर्भरता के द्वार, योजना के शुभारंभ पर पंचायत भवन में उमड़ी भीड़

सार

भिवानी में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ हुआ। दस्तावेज अधूरे होने के कारण पहले दिन कई महिलाओं के आवेदन नहीं हो सके। योजना से गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
​भिवानी में लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ पर महिलाओं को संबो​धित करते ​भिवानी के विधायक। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी। पंचायत भवन में वीरवार सुबह दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का जिला स्तर पर शुभारंभ किया गया। इस दाैरान बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ उठाने पहुंचीं, लेकिन दस्तावेज अधूरे होने के कारण पहले दिन कई महिलाओं के आवेदन नहीं हो सके।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना से महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के द्वार खुलेंगे।
विधायक ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सालाना एक लाख रुपये से कम आमदनी वाली 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसका लाभ 1 नवंबर से मिलना शुरू हो जाएगा और पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक सर्राफ ने गांव बड़सी-प्रथम में उप स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें