फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले को मिले 4.19 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ करते मंत्री राजेश नागर। 
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भिवानी जिले को 4.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात मिली। शुरू की गई परियोजनाओं में कैरू, बवानीखेड़ा और लोहारू की तीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा गोपालवास, नूनसर, बहल और पातवान में चार नवनिर्मित सब हेल्थ सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल भिवानी में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत महिला क्लीनिक की भी सौगात दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने भी शिरकत की। डीसी साहिल गुप्ता ने मंत्री का स्वागत करते हुए जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम महेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी पंचकूलां में आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में शामिल रहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया जिसका सीधा प्रसारण डीआरडीए सभागार में दिखाया गया।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ये परियोजनाएं जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होंगी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर रही है। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि सरकार शिक्षा और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि इन परियोजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और नई परियोजनाओं से मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें