फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त को भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह के लिए शहर के प्रमुख चौराहों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। साथ ही प्रमुख संपर्क मार्गों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने की। एडीसी ने नगर परिषद को शहर और समारोह स्थल की सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भिवानी की सुंदरता और व्यवस्था बेहतर नजर आनी चाहिए।
उन्होंने एसडीएम महेश कुमार को जिला स्तरीय समारोह का नोडल अधिकारी नियुक्त किया। नगराधीश अनिल कुमार ने बैठक में समारोह की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को समारोह की फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी। बैठक में डीएसपी अनूप कुमार, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया और जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण
एडीसी ने बताया कि समारोह स्थल पर सुबह 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करने के बाद संबोधन देंगे। इसके बाद मार्च पास्ट की टुकड़ियां राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरेंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी देशभक्ति की झलक
एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह का समापन छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान से होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल बेहतर प्रस्तुति देने वाले स्कूलों को ही कार्यक्रम में शामिल किया जाए। वहीं पुलिस विभाग को परेड की टुकड़ियों की कदमताल बेहतर रखने के निर्देश दिए।
स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं का होगा सम्मान
एडीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां गंभीरता से निभाने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें