फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बिजली क्षेत्र के निजीकरण, एग्री डिस्कॉम के गठन, प्राइवेट पैरेलल लाइसेंस जारी करने और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को कर्मचारियों ने सिटी डिविजन में प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोर्चा की ओर से पांच अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय यूनिट स्तरीय विरोध प्रदर्शन के तहत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही किसानों और उपभोक्ताओं के साथ कन्वेंशन कर आंदोलन को व्यापक बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आगामी 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्यव्यापी महाहड़ताल को सफल बनाना है।
इसके लिए कर्मचारियों और आम जनता के बीच जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया गया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता मोंटी, मनोज और रविंद्र यादव दिनोद ने की जबकि संचालन राजेश दुल्हेड़ी, अनिल कादमा और अजीत ने किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार, विनोद कुमार, रमेश यादव, सुदर्शन, सुरेंद्र खेड़ी बूरा, पवन धनाना, विनोद तालु और कुलदीप शर्मा तालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें