फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले को 5.7 करोड़ की लागत से 31 इनडोर जिम की मिली सौगात

Mon, 13 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
इनडोर जिम का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सिंह सर्राफ। 
विज्ञापन
भिवानी/बवानीखेड़ा/तोशाम/ढिगावा/लोहारू। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम पंचकूला से जिला भिवानी के करीब 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 31 इनडोर जिम का उद्घाटन किया। जिले के विभिन्न गांवों में अलग-अलग नेताओं, प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर इनडोर जिम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में विधायक घनश्याम सर्राफ गांव बडाला के जिम उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति सराहनीय है। देश के अन्य प्रदेश भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण कर रहे हैं। लोहारू, सिवानी, बवानीखेड़ा, तोशाम तथा कैरू खंड में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर जिम का लोकार्पण किया।
विधायक घनश्याम सर्राफ आधुनिक फिटनेस सेंटर का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फिटनेस सेंटर की स्थापना खेलों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने युवाओं से इस केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ओलंपिक खेलों में पदक विजेता को छह करोड़ रुपये तक का नकद पुरस्कार व सरकार द्वारा नौकरी दी जा रही है। बिन खर्ची-बिन पर्ची के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन



इन्होंने किया विधिवत उद्घाटन
तोशाम में एडवोकेट हरि सिंह, गांव लेघा में पूर्व चेयरमैन शीशराम, संडवा में वाइस चेयरमैन सुनील कुमार व जिला के विभिन्न गांव में जिला परिषद सदस्य, सरपंच आदि पद से मास्टर आत्माराम, सरपंच पुष्पा कुमारी बड़वा, कप्तान बलबीर सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, चेयरमैन विजय फोगाट, टिंकू, रविंद्र, मनजीत कुमार, रोहतास भूक्कल, सुनीता देवी, ईश्वर सिंह, सविता शर्मा, धर्मवीर सिंह, रेनू, राजकुमार व शालिनी, विनोद कुमार और रामस्वरूप ने नवनिर्मित जिम का विधिवत उद्घाटन किया।


ये हैं नवनिर्मित 31 इनडोर जिम

गांव मिलकपुर में 14.34 लाख रुपये की लागत इनडोर जिम का उद्घाटन किया गया है। इसी प्रकार से गांव मुंढाल कला में 19.49 लाख रुपये, खरक कला पर 80.81, गुजारनी में 30.73, बडाला में 17.33, ढिगावा जाटान में 17.74, अलाउद्दीनपुर में 21.37, बुढेडा में 27.78, सिंघानी में 26.03, कुड़ल में 18.68, बददु चेना में 18.68, ढाणी डोला में 18.30, सोहसाड़ा में 15.35, फरटीया भीमा में 16.51, मोहम्मद नगर में 14.52, पहाड़ी में 13.77, खरकड़ी में 10.81, ओबरा में 16.16, पातवान में 10.81, हरियावास में 13.32, नूनसर में 21.67, सुरपुरा कला में 21.80, बहल में 13.94, खेड़ा में 14.17, जोप कला में 11.95, मोरका में 12.98, बड़वा में 16.51, लेघा हेतवान में 18.74, खानक में 31.11, सँडवा में 29.80, तोशाम में 28.96 लाख रुपये से आउटडोर जिम तैयार किया गया है। इस दौरान एक्सईएन, संबंधित गांव के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें