फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समस्याओं पर डीसी व एस्टेट आफिसर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Fri, 29 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सेक्टर 13 व 23 के अंदर सुविधाओं की कमी, बिजली-पानी के बुरे हालात, सड़कोंं व पार्कों की दुर्दशा को लेकर वीरवार को स्थानीय निवासियों की बैठक नगर परिषद के पूर्व प्रधान विजय पंचगांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि सेक्टर की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त व संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से मिलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के पूर्व प्रधान विजय पंचगांव ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध की जा रही तोड़-फोड़ की कार्रवाई के कारण अनेक सेक्टरवासी असमंजस एवं चिंता की स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक स्पष्ट रूप से यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि किन नियमों एवं प्रावधानों के अंतर्गत यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें