फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीवर मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार ने निम्न गुणवत्ता की ईंटें साइट से हटवाई

Thu, 06 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हांसी गेट पर मरम्मत कार्य स्थल से हटाई गईं ईंट। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हांसी चौक के समीप सीवर मरम्मत कार्य में निम्न स्तर की ईंटों के प्रयोग का मामला उजागर होने के बाद ठेकेदार ने साइट से खराब ईंटों को हटवा दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। जिसके बाद संबंधित ठेकेदार को सख्त हिदायतें दी कि वो गुणवत्ता वाली ईंटों और निर्माण सामग्री का प्रयोग करेगा।
विज्ञापन

पांच फरवरी के अंक में अमर उजाला ने सीवर मरम्मत में निम्न गुणवत्ता की ईंटों के प्रयोग का आरोप शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और निम्न स्तर की ईंटों को साइट से हटवा ठेकेदार को भी सख्त हिदायतें दीं।
जलघर से विजय नगर कॉलोनी की तरफ जाने वाली मुख्य लाइन में लीकेज की समस्या दूर करने के लिए हांसी गेट से अशोका मार्ग पर सड़क तोड़कर जांच की थी। लाइन लीकेज तो ठीक हो गई। लेकिन इसी कार्य की वजह से जेसीबी ने सीवर मैनहोल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों ने ठेकेदार को मरम्मत का काम सौंपा था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को ठेकेदार ने यहां निम्न स्तर की ईंटें डलवाकर काम शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के दुकानदारों ने एतराज जता दिया। इसके बाद रातोंरात ही ठेकेदार ने इन ईंटों को भी साइट से गायब करा दिया।

मैंने मौके पर पहुंचकर जांच की हैं। ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता वाली ईंटों सहित बढ़िया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की सख्त हिदायतें दी हैं। यहां पर सीवर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। कार्य में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। -कपिल श्योराण, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा़ भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें