फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति और शिक्षा का संगम ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार : डॉ. नागपाल

विज्ञापन
सरस्वती विद्या विहार आसलवास दुबिया में वार्षिक समारोह में मौजूद अति​थि व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। सरस्वती विद्या विहार आसलवास दुबिया में वार्षिक समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने मुख्य अतिथि व डीएसपी लोहारू भारत भूषण ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में परिमल कुमार, डॉ. प्रोमिला सुहाग, राम अवतार शर्मा, अमित डागर, रवि जांगड़ा, अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि संस्कृति और शिक्षा का संगम ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। डीएसपी भारत भूषण ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य जोगेंद्र भारद्वाज ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि इस संस्था ने 27 वर्षों से अपनी शिक्षा सेवा देते हुए अनेक शैक्षणिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं और आगे भी प्रयासरत रहेंगे। अनुशासन, शिक्षा व संस्कारों पर आधारित इस संस्था में 1700 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खुशबू ने पायलट का पद हासिल कर अभिभावकों का और संस्था का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का आरंभ गणपति, शिव और जय सियाराम समूह नृत्य से किया। किडल प्री स्कूल जूई के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा हैप्पी डे, नंद गांव के बच्चों द्वारा स्पाइडर-मैन, नीमड़ीवाली के बच्चों द्वारा ओम साईं राम और छपार के बच्चों द्वारा हम तो हैं आंधी गानों पर प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने चंदा सूरज, पेंगुइन डांस, बीच डांस जैसे मनमोहक गानों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। रिहाना डांस, हिप-हॉप डांस, अप-टाउन डांस, टार्जन जंगल डांस, एफ्रो डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर चेयरमैन राजबीर सिंह, डायरेक्टर अभिषेक, प्रधानाचार्य जोगेंद्र भारद्वाज, किडल हेड सोनल यादव, हेडमिस्ट्रेस अमिता महत्ता एवं सविता जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें